नई दिल्ली, जून 30 -- बिहार के बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत के वार्ड 5 में नौवी कक्षा की छात्रा अनीता कुमारी (15) ने बड़ी बहन से झगड़ा करने के बाद घर में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की देर शाम की है। घटना के समय लड़की के माता पिता खेत में रोपनी कराने गए थे। मृतका सरकारी शिक्षक रघुनंदन पासवान की पुत्री थी। वह गांव के हाई स्कूल में 9 वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी इसलिए उसका इलाज चल रहा था। सूत्रो के अनुसार अनीता के माता पिता गांव के अपने खेत में धान की रोपनी कराने गए हुए थे। घर में उसकी अनीता व उसकी बड़ी बहन थी। किसी बात को लेकर अनीता कुमारी का बड़ी बहन से कहासुनी हो गई। उसके बाद अनीता घर के कमरे में जाकर छत में पंखा के लिए लगे लोहे के हुक में रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.