अयोध्या, फरवरी 11 -- टिकैतनगर। क्षेत्र के ग्राम विद्यानगर में 14 वर्षीय किशोरी ने घर में मंगलवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया। हालांकि आत्महत्या की घटना को लेकर गांव में दबी जुबान तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्राम विद्यानगर निवासी चेतराम का परिवार रहता है। मंगलवार को किसी कार्य के चलते परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी बीच शाम को किसी समय सीतापति (14) पुत्री चेतराम ने अपने घर में छत के हुक से अपने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर झूल गई। किशोरी की मां और बड़ी बहन दोनों दवा लेने के लिए रामसनेहीघाट गए हुए थे। भाई खेत पर था और पिता लखनऊ में रहकर काम करता हैं। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.