फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है की हमलावर उनके घर के सामने खड़े होकर बहन-बेटियों पर फब्तियां कस रहे थे। जब विरोध किया तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पर्वतीय कॉलोनी के निवासी सोहिल का कहना है कि उनके घर के सामने रहने वाले परिवार के लोग उनके घर के आगे खड़े होकर अश्लील बातें करते हैं और उनकी बहन बेटियों को देखकर इशारे भी करते हैं। 12 दिसंबर को जब उनसे विरोध किया गया तो उन लोगों ने कुछ लड़के बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सहित उसके पिता नासिर खान, चाचा नफीस व उनके बेटे आमिर चोटग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने संदर...