गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यक्ति का आरोप कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यक्ति ने दिल्ली निवासी बहन-बहनोई पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजनगर एक्सटेंशन के वीवीआईपी एड्रेसेज स्टाइल मॉल निवासी 55 वर्षीय नरेश शर्मा ने नांगलोई पश्चिमी दिल्ली के अशोक मोहल्ला निवासी अपनी बहन बबली शर्मा और बहनोई मनोज कुमार शर्मा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। नरेश शर्मा के मुताबिक पारिवारिक बंटवारे के दौरान उनकी माता संतोष शर...