कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। गोविंदनगर के संजय गेस्ट हाउस में बहन फाउंडेशन के कैप्टन सम्मेलन में संरक्षक एवं पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि बहनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवा उन्हें स्वालंबी बनाने प्रमुख लक्ष्य है। इसके साथ ही बहन फाउंडेशन बहनों की बेटियों की हर साल 100 शादियां भी कराई जाएंगी। बशर्ते शादी कराने को कन्याओं का पंजीयन कराना होगा। गुरुवार को हुए सम्मेलन में अजय कपूर ने कहा कि वर्ष 2016 में बना बहन फाउंडेशन की संख्या 500 से शुरू हुई थी जो अब बढ़कर 40 हजार पार कर गई है। बहन फाउंडेशन का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। इसका उद्देश्य बहनों को शैक्षिक स्तर पर मजबूत करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मिथिलेश पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, तारा सिंह, ममता देवी, मालती राजपूत, फूलमती, अंजू तिवारी, सुनीता कुशव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.