हरिद्वार, फरवरी 11 -- शराब के नशे में बहन के चरित्र पर टिप्पणी करने पर कनखल में 15 साल के कुणाल की हत्या की गई थी। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए कुणाल के करीबी दोस्त अरविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद मथुरा भाग गया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सात फरवरी को श्रीयंत्र मंदिर के पास गंगा किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव मिला था। मृतक की पहचान कुणाल (15 वर्ष) पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर, हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। कुणाल छह फरवरी की शाम से लापता था। कुणाल कढ़ी चावल की दुकान पर काम करता था। उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में पूछताछ के लिए कुणाल के कई दोस्तों से पूछताछ की लेकिन हत्या का सुराग नहीं मिल पाया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.