कटिहार, जनवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता आजमनगर पुलिस ने एक अपहृता को बरामद कर मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच कराने के क्रम में सदर अस्पताल में पीड़िता के बहन हंगामा करने लगा। पीड़िता के बहन का आरोप है कि पीड़िता ने उनके घर को उजाड़ दिया। उन्होंने बताया कि उसकी शादी अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के कु़छ दिन बाद तक उनकी पारिवारिक स्थिति काफी अच्छा रहा। मगर इस बीच उसकी बहन ने उसके पति को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उसकी बहन को लेकर भाग गया। बहन के खिलाफ बहन का विरोध की हंगामा की सूचना पर पुलिस ने मामले को शांत किया। इधर, हंगामा कर रही विवाहिता ने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.