जौनपुर, फरवरी 16 -- सिकरारा(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गहनी गांव में पढ़ाई के लिए बहन ने डांटा तो शनिवार की सुबह एक पांचवी के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गहनी गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज व उनकी पत्नी प्रमिला रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। घर पर दो बहनों और दादी के साथ इकलौता बेटा आदर्श रहता था। ओमप्रकाश की पांच बेटियों में एक कि दस वर्ष पहले मौत हो चुकी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों की मानें तो पढ़ाई के लिए आदर्श को बहनों ने डांटा था। इसी से वह नाराज था। शनिवार की सुबह दादी और दोनों बहनें किसी काम से घर से बाहर गईं थी। लौटने पर पक्के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.