जमुई, फरवरी 11 -- जमुई, निज संवाददाता बहन को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने जमुई जा रहे परमानंद कुमार को टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा चौक पर बुधवार की सुबह आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बहन के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। घटना के बाद घायल हुए परमानंद कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घायल परमानंद कुमार ने मारपीट का आरोप गांव के ही शत्रुघन कुमार, सोनू कुमार, पवन कुमार और सचिन कुमार सहित अन्य लोगों पर लगाया है। घायल परमानंद कुमार ने बताया कि पूर्व में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन मामला शांत हो चुका था। सबकुछ हालात सामान्य थी। उसी रंजिश में जब वह अपनी बहन को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने बाइक से जमुई जा रहे थे तो लोहरा चौक पर उक्त लोगों द्वारा बाइक क...