कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तमोरिया पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गावां सीमावर्ती थाना क्षेत्र के पसनौर ग्राम निवासी रितिक कुमार (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय सचिन यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि रितिक अपनी बहन को कोचिंग छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने घायल रितिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.