संवाददाता, फरवरी 14 -- गोंडा के धानेपुर में में शौच को गई मासूम बालिका को कुत्तों ने नोचकर मार डाला है जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर पांच कल्याण नगर के गांव मुहल्ला टहलुवन पुरवा निवासी विशुन लाल की छह साल की लड़की महक अपनी छोटी बहन मुस्कान पांच साल व गांव की दो अन्य छोटी छोटी लड़कियों के साथ गांव के पूरब शनिवार की सुबह शौच के लिए गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान दो कुत्ते आ गए और महज पांच साल की मासूम मुस्कान को नोच कर अधमरा कर दिया। गले के पास इस कदर काट दिया की काफी खून बहने से मौत हो गई है। बालिका को काटने के दौरान गांव में आये रिश्तेदारी के युवक ने ईंट से कुत्तों को दौड़ाकर छुड़ाया और गांव पर आकर सूचना दी। यह भी पढ़ें- यूपी में आवारा कुत्तों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.