शामली, जून 24 -- कांधला। बहन के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने लाठी डंडो व चाकू से हमला कर युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने आरोपी हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। मौहल्ला खैल निवासी अनस अपनी बहन के साथ घर जा रहा था। बीच मार्ग में मोहल्ले के एक युवक ने बहन के साथ जबरन छेड़छाड़ की तो पीड़ित युवक ने मोर्चा संभालते हुए उसकी हरकतों का विरोध किया। विवाद बढ़ जाने के बाद आरोपी पक्ष लोगो ने पीड़ित युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। पीड़ित युवक ने मदद के लिए शोर शराबा किया तो आरोपी युवक ने धारदार चाकू से युवक पर हमला कर घायल कर दिया। हंगामा की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर मोके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ थाने जाकर आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.