बक्सर, जनवरी 15 -- पेज पांच के लिए ---- जांच शुरू अरियांव इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गुरूवार को घटी घटना कुल 07 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है नामजद प्राथमिकी कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अमथुआ गांव में अपनी बहन के यहां आए तीन युवकों के साथ मारपीट की गई, जिससे तीनों जख्मी हो गए। जख्मी तीनों युवकों का डुमरांव अनुमंडलीय अस्प्ताल में इलाज करवाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि जख्मी युवक अपने दो मौसेरे भाइयों के साथ अपनी बहन के यहां मकर संक्रांति का प्रसाद लेकर आया था। तभी, जाते वक्त कुछ लोग एकजुट होकर उनपर लाठी-डंडा से हमला कर दिए। बाद में रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को किसी तरह शांत कराया। थाने में दिए आवेदन के अनुसार बुधवार को भोजपुर जिला के जगदीशपुर थानांतर्गत वीमवा गांव निवासी युवक सू...