नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बहन के प्रेम संबंध से नाराज एक नाबालिग द्वारा युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तिलक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिग आरोपी समेत तीन लोगों को पकड़ा है। नाबालिग ने अपने दो बालिग दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बालिग आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अक्षत और 19 वर्षीय मनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि दो फरवरी को तिलक नगर थाने में चाकूबाजी की पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि गंभीर रूप से घायल शिवम को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद ...