संवाददाता, दिसम्बर 22 -- बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जिस जुल्फिकार की 20 दिसंबर को हत्या हुई थी। उसके पीछे की वजह बेहद हैरान कर देने वाली है। जुल्फिकार को उसकी प्रेमिका के भाइयों ने घर बुलाकर मार डाला था, हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया, और फिर उस पर की बार कार चढ़ाई थी। बताया जा रहा है कि जुल्फिकार का आरोपियों की बहन से लव अफेयर था, जिसका पता जब उसके भाइयों को चला तो उन्होने बहन से कहकर उसे घर बुलाया। इस दौरान दोनों की शादी की बात भी हो गई। लेकिन जब जुल्फिकार ने बताया कि वो शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। जिसके बाद जिसके बाद आरोपियों ने हत्या का प्लान बना डाला। और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल आरोपियों की बहन से ज...