गोरखपुर, जनवरी 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहन के जन्मदिन में शामिल होने गोरखपुर जा रहे देवरिया के एक युवक की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सतहवा (निविहवा) रेलवे ओवरब्रिज पर हुई, जहां रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। देवरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरपाती निवासी आशीष मौर्या (22) पुत्र कुबेर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान निविहवा रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे से आई रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पो...