गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता।जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप एनएच-27 पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव निवासी मुमताज आलम और उनकी पत्नी हुस्न आरा खातून के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की सुबह मुमताज आलम को अपने बहनोई के इंतकाल की सूचना मिली थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे कोईनी गांव के समीप पहुंचे, एनएच-27 पर तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपालपुर में ट्रक के धक्के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.