बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती, हिटी। सल्टौआ क्षेत्र के रामनगर कठौतिया में बहन के घर आए उसके भाई को दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आज दोपहर मेरा साला संदीप निवासी जानकीनगर थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर घर आया था। वह वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के पास शिवा व राम औतार ने मारपीट कर घायल कर दिया। भाई सुनील बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...