गाज़ियाबाद, मई 28 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की पुष्प विहार कालोनी में 24 मई को बहन के घर आई महिला के साथ चार लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला का मोबाइल फोन तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली सोनिया नगर निवासी हिमांशी सोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र की पुष्प विहार कालोनी में रहने वाली बहन शिखा के घर आई थी। उन्होंने बताया कि वह बहन के साथ प्लाट पर गई थी। इस दौरान मनोज उर्फ लालू, सुरेंद्र धामा उर्फ सुंदर, यासीन मंसूरी, सब्बीर कुरैशी प्लाट पर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने कहासुनी के बाद गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उनका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी लोनी सिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.