रांची, जून 28 -- रांची। बहन की हत्या के आरोप में जेल में बंद दिलीप उरांव को न्यायिक दंडाधिकारी श्रुति सोरेन की कोर्ट ने जमानत से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे बीते 13 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में है। उस पर अपनी बहन पूनम लकड़ा की पत्थर से मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना 28 अक्तूबर 2023 की है। घटना के बाद दूसरी बहन ने बेड़ो थाना में केस किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...