महोबा, नवम्बर 27 -- कबरई, संवाददाता।बहन की शादी के तीसरे दिन वाहन दुर्घटना में भाई की मौत से परिवार ने कोहराम मचा हुआ है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है,जिसका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि थानांतर्गत बीला गांव निवासी पवन यादव का 19 वर्षीय पुत्र आकाश यादव नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। वह बहन की 24 नवंबर को आयोजित शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह बुधवार शाम को अपने साथी मलख़ान के साथ बाइक में सवार होकर कबरई आया था और वापस गांव लौट रहा था। बताया जा रहा हैं कि रास्ते में बूढ़ी गौहारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायल आकाश और मालखान को सीएचसी कबरई अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिकउपचार कर आकाश को जिला अस्...