महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता ।बहन की शादी के कार्ड बताकर लौट रहे भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है ।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मध्य प्रदेश के हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र पांचाल बुधवार को बाइक से मऊरानीपुर से घर लौट रहा था ।सौरा ढाबा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए हरपालपुर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया ।सूचना पर पहुंची सौरा चौकी पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की बहन का विवाह 29 नवंबर को होना है ।मृतक बहन की शादी के कार्ड बांटने गया था ।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी की तैयारी वाले घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने...