लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी बहन की विदाई कराने जा रहा था। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरवा निवासी राम विलास का 26 वर्षीय पुत्र हरिशंकर की सदर कोतवाली क्षेत्र के सैधरी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि हरिशंकर की बहन की शादी अभी हाल ही में हुई थी। वह अपनी बहन की विदाई कराने बाइक से शाहजहांपुर जा रहा था। वह कोतवाली सदर क्षेत्र के सैधरी के पास पहुंचा था। एक कार की टक्कर की उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.