हमीरपुर, फरवरी 8 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने किशोरी के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। हमलावर भी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के चर्च के आसपास काफी संख्या में कोचिंग सेंटरों का संचालन होता है। इस इलाके में कोचिंग के समय में शोहदों के झुंड भी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने की नीयत से घूमने निकलते हैं। शुक्रवार की शाम कस्बे के एक मोहल्ला निवासी छात्रा को एक शोहदा कई दिनों से परेशान कर रहा था। इस बात की जानकारी छात्रा के भाई को हुई तो उसने छेड़खानी करने वाले को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एक-दो बार भाई का शोहदे से झगड़ा भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.