संभल, दिसम्बर 27 -- घर में किसी बात को लेकर बड़ी बहन ने छोटे भाई की पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर भाई घर से भाग आया। जो गुरुवार की रात स्टेशन पर जीआरपी को बैठा हुआ मिला जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी परिजन को दी। सुबह किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी खिलेंद्र का 9 वर्षीय बेटा शिव गुरुवार की रात 9 बजे सद्भावना से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह स्टेशन पर अकेला बैठा हुआ था। प्लेटफार्म गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने जब उसे अकेले बैठे देखा तो जीआरपी के सिपाहियों ने उसे जानकारी की। वह इधर-उधर की बातें बता रहा था। थाना लाने पर करने पर किशोर के पास से मोबाइल मिला। जिससे उसके पिता से संपर्क किया गया। फोन पर पिता ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में काम करता है और बाकी परिवार गांव में ही...