वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी (बड़ागांव)। प्रतापपट्टी गांव के पास बीते 26 दिसंबर की रात भेलखा निवासी अश्विनी सिंह उर्फ मोनल की हत्या में गिरफ्तार आरोपी लवकुश उर्फ लालू पटेल को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। प्रतापपट्टी गांव निवासी आरोपी ने पुलिस को बताया कि मोनल ने उसका गांजा फेंक दिया था। बहन की गाली दी थी। उसने बताया कि गांव के सूर्या भट्टा के पास उसकी अश्विनी सिंह से शराब पीने के दौरान मारपीट हुई। इसके बाद अश्विनी अपने मित्र मोहित के घर भोजन करने चला गया। इधर आरोपी ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। अश्विनी जब अपने दोस्त के घर से भोजन कर वापस लौट रहा था, तब पूर्व में हुए विवाद की खुन्नस के चलते लवकुश ने अपने चाचा के लड़के अर्जुन एवं आर्यन के साथ मिलकर अश्विनी सिंह उर्फ मोनल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्य...