लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- रविवार को एक सड़क दुर्घटना में भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी युवक की मौत हो गई। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि आशीष बहन का रिश्ता देखने जा रहा था। 25 वर्षीय आशीष कुमार मौर्य पुत्र बहादुर मौर्य रविवार को अपनी छोटी बहन के रिश्ते की बात करने के लिए पिपरावां निवासी बहनोई राम सिंह को साथ लेकर रामापुर के पास एक गांव के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि आशीष अलीगंज लखीमपुर रोड से गुजर रहा था और वह भंसाडिया चौराहे के पास पहुंचा ही था कि तभी एक आवारा कुत्ता अचानक सड़क पर आ गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टरो ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.