एक संवाददाता, मई 26 -- बिहार के रोहतास जिले में गगनपोखरी सड़क पुल के पास शनिवार रात अपराधियों ने बहन के तिलक समारोह में आए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के कोनिया टोला निवासी सुदेश चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी के रूप में हुई है। एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने बताया कि घटना मृतक के रिश्तेदारों की मिलीभगत से हुई है। रामप्रवेश ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से डेढ़ वर्ष पूर्व में अलगाव हो गया था। वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। पहली पत्नी साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। तिलक में पहली पत्नी का जीजा भी गगनपुरवा गांव आया था। बातचीत के क्रम में बहला-फुसलाकर वहां से लेकर गया और हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। इकलौती बहन की तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.