रिषिकेष, जनवरी 4 -- शिवाजीनगर में दो दिन पहले कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दुकान संचालक महिला ने बहनोई पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रिया निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन शीतल का विवाह सूरज के साथ हुआ है। काफी समय से वह बहन से मारपीट करता आ रहा है, जिसके चलते सूरज के खिलाफ 23 दिसंबर को ही मारपीट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। बहन एम्स में भर्ती थी, जिसे घर लाने के बाद से ही सूरज रंजिश के तहत उन्हें नुकसान पहुंचाने की नीयत से घर व दुकान के आसपास मंडरा रहा था। आरोप लगाया कि दो जनवरी की रात प्रिया की कॉस्मेटिक की दुकान में भी आग लगा दी, जिसकी वीडियो नजदीक की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.