संभल, जुलाई 15 -- कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला से उसके बहनोई ने घर में घुसकर नशे की हालत में अभद्रता और छेड़छाड़ की है। महिला ने आरोपी बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि वह एक गरीब महिला है और पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। वह अलग किराए के मकान पर रहकर घरों में कामकाज कर अपने पांच बच्चों का पालन पोषण कर रही है। महिला के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसका बहनोई आए दिन घर पर आकर अश्लील हरकतें करता है। 14 जुलाई की रात नौ बजे भी बहनोई नशे की हालत में घर में घुस आया और जोर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वह वहां से जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। महिला ने अपने बहनोई से अपनी जान माल का खतरा बताया है। उसने आरोपी बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.