कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- बहनोई के घर जा रहे युवक से लूटपाट किए जाने के एक मामले में करारी पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। अदालत के आदेश पर करीब ढाई महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लोटिया मजरा हिसामपुर बहरेमऊ निवासी केशराज ने बताया कि उसने इलाके के दुबरा चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखी है। 11 सितंबर 2025 की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर बहन के घर करारी क्षेत्र के बभनकांटी गांव जा रहा था। पीड़ित की मानें तो बभनकांटी गांव के समीप ही सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे कबरहा निवासी बादल, उसकी पत्नी इंद्राणी, बेटी समला व दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया था। बादल ने कनपटी पर तमंचा सटाकर बहनोई का इलाज कराने के लिए जेब में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद आ...