गिरडीह, जून 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने छोटकी खरगडीहा पंचायत के विझैया गांव से शुक्रवार दोपहर लोडेड देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे गिरिडीह जेल भेज दिया है। युवक चंदन कुमार वर्मा जमुआ थाना क्षेत्र के जोरासांख का रहनेवाला है। बताया गया कि युवक दोपहर को आम लेकर बहनोई रोहित कुमार वर्मा के घर विझैया गांव आया था। बहनोई के यहां कुछ देर रुकने के बाद साले और बहनोई के बीच हंसी मजाक होने लगी। बहनोई के कुछ बात पर साला भड़क गया और वह अपना घर जाने लगा। तब बहनोई ने साला को दोपहर का भोजन करके जाने की बात कही। वह खाना नहीं चाह रहा था। इस बात पर साला बहनोई के बीच फिर से नोक झोंक हो गई। तैश में आकर साला ने बहनोई के ऊपर लोडेड कट्टा तान दिया। जिससे घर पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से युवक को अपने कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.