प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- यूपी के कौशांबी में एक युवक की हत्याकर लाश बोरे में भरकर फेंक दी गई। आरोप है कि साले ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह मवई गांव स्थित सूखी नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई मजरा कूरा बसुहार निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र धर्मपाल सऊदी अरब में वेल्डिंग का काम करता था। करीब तीन महीने पहले वह घर आया था। पिता ने बताया कि शुक्रवार रात सुरेंद्र बाइक से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच रविवार सुबह मवई गांव स्थित सूखी नहर में उसकी बोरे में भरी लाश पड़ी मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे अनुमान लगाया गया कि किसी वजनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.