लोहरदगा, अगस्त 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनके दीर्घायु और समृद्धि की कामना की। तो भाइयों ने बहनों को उपहार दिया और उनकी सुरक्षा के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचने का वचन दिया। सावन महीने के आखिरी दिन होने के कारण श्रावणी पूर्णिमा श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन का महा उत्सव मनाया गया। शिवालियों में शिव भक्तों के द्वारा रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ घर-घर में भगवान सत्यनारायण की कथा कही गई। रक्षाबंधन के अवसर पर सर्वाधिक उत्साह आनंद आस्था और प्रेम का भाव नन्हे-मुन्ने बच्चों में देखा गया। तो दूसरी और बुज़ुर्ग भाई-बहनों में अपनत्व और स्नेह का अनूठा भाव देखने को मिला। यह रिश्ता अटूट बंधन प्रेम विश्वास और संबंधों को डोर में बांधकर उसे मजबूती देने का उत्साह देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.