बिजनौर, अक्टूबर 24 -- बिजनौर। जिले में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों का मंगल तिलक कर उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों से तिलक कराकर उन्हें सुंदर सुंदर गिफ्ट भेंट किए। बहनों को भैयादूज पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। गुरुवार को भैयादूज पर भाईयों ने बहनों के घर पहुंचकर मंगल तिलक कराया। वहीं कुछ बहनें भी अपने भाईयों के घर पहुंची और भाईयों का तिलक कर उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की। सवेरे से ही भाईयों ने बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरु कर दिया था। कुछ भाई अपने निजी वाहनों से तो कुछ भाईयों ने रोडवेज की बसों का अपनी बहनों के घर पहुंचने के लिए सहारा लिया। बहनों ने भाईयों का विधिविधान के साथ तिलक कर आशीर्वाद दिया तो बहनों को भाईयों ने तरह तरह के गिफ्ट दिए। जिसे देखकर बहनें खुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.