अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से यहां मनकामेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने जवानों को राखी बांधी। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके यादव सहित कैंट बोर्ड के अधिकारियों को भी रक्षा सूत्र बांधे गए। दीर्घायु की कामना की गई। शिव मंदिर महिला समिति, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समिति तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव, कैंट बोर्ड सीईओ कुणाल रोहिला, नामित सदस्य मोहन नेगी सहित तमाम जवानों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध उनके लंबे जीवन की कामना की। उधर, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय की ओर से बीरशिवा स्कूल में रक्षाबंधन मनाया गया। महिला शिक्षक व छात्राओं ने बल के जवानों की कलाईयों पर राखी बांधी साथ ही लंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.