चाईबासा, जनवरी 12 -- गुवा संवाददाता। छोटानागरा पंचायत के बहदा गांव में मरांगबुरू एफसी की ओर से इस वर्ष भी दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। हाल ही में हुई एक बैठक में ग्रामीणों ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 08 और 09 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं में अभी से काफी उत्साह है। आयोजकों ने सभी इच्छुक फुटबॉल खिलाड़ियों और टीमों से इसमें भाग लेने की अपील की है। पुरुष वर्ग में कुल 24 टीमें भाग लेंगी, जिनके लिए प्रवेश शुल्क 3000 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है। वहीं, महिला वर्ग के लिए एक विशेष फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है, जिसमें 4 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। महिला टीमों के लिए प्रवेश शुल्क न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.