गुना, अगस्त 13 -- गुना में एक महिला और एक बच्चा पार्वती नदी में बह गए। बच्चा गांव के ही एक ही अन्य बच्चे के साथ नदी में नहा रहा था। उसकी मां किनारे पर कपड़े धो रही थी, तभी दोनों बच्चे बहने लगे। उन्हें बचाने महिला भी नदी में कूद गई। महिला के बेटे को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, पर तेज बहाव होने के कारण महिला और दूसरा बच्चा, दोनों बह गए। SDRF की सर्चिंग में महिला का शव घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर मिला। जबकि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बच्चे का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर मिला। घटना चांचौड़ा इलाके के रामपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के पास से ही पार्वती नदी निकली है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पार्वती नदी में काफी पानी है। इसके आसपास रहने वाले नागरिक कपड़े धोने और नहाने के लिए पार्वती नदी पर आते रहते हैं। पहले यह जानकारी आई थी कि दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.