संभल, जून 14 -- अनाज मंडी परिसर में दुकानों के बाहर टीनशेड में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी मंडी प्रशासन ने एसडीएम चन्दौसी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। कई घंटे तक चले अभियान के तहत प्रशासन ने मंडी परिसर में बने करीब 20 दुकानों के बाहर स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस समेत पीएसी और आरआरएफ भी तैनात रहे, ताकि अराजकता न फैले। इस बीच कुछ अनाज व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे व अभियान को रोके जाने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई शाम तक जारी रही। मंडी परिसर में समिति द्वारा आवंटित दुकानों के अलावा भी व्यापारियों ने टिन शेड और अन्य खाली जगहों पर कब्जा जमा रखा था। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन मंडी सचिव मोहित फौजदार ने एसडीएम चन्दौसी विनय कुमार मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.