संभल, मार्च 21 -- कोतवाली पुलिस ने गांव सादातबाड़ी से लापता मासूम बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को गांव सादातबाड़ी निवासी मुकीम पुत्र निजकत ने तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार को बाजार आया था। उसके साथ उसकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी भी थी। अचानक बाजार में उसकी बेटी गुम हो गई। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मासूम को ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई थीं। पुलिस ने तीन घंटे में मासूम को उसके परिजनों से मिलवा दिया। मासूम को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं मासूम को सही सलामत पाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। परिजनों ने इस काम के लिए पुलिस की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.