संभल, दिसम्बर 24 -- बहजोई। चंदौसी रोड स्थित अस्थाई बस स्टैंड के निकट चांदनी चौक मार्केट में बुधवार सुबह करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक बैग पड़ा मिला है, जिसमें से कपड़े व अन्य सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस ने बैग को भी कब्जे में लेकर उसकी गहनता से तलाशी ली, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना ...