संभल, अप्रैल 24 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्दौसी-बहजोई के बीच गांव अचलपुर के निकट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक ज्ञान सिंह पुत्र पोप सिंह निवासी गांव भरतरा कोतवाली बहजोई बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ज्ञान सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.