हाथरस, फरवरी 20 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सासनी स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस स्टैंड परिसर में अनावश्यक रूप से वाहन खड़े थे तथा यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी सूचना चार्ट प्रदर्शित नहीं था, जिससे यात्रियों को बसों के आगमन एवं प्रस्थान समय तथा गंतव्य की जानकारी मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सहायता एवं सूचना हेतु बस स्टैंड परिसर में एक स्पष्ट एवं अद्यतन सूचना पट्ट (चार्ट) अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिसमें बसों के समय, रूट एवं गंतव्य का विवरण प्रदर्शित हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बस स्टैंड परिसर एवं उसके मुख्य द्वार पर कोई भी वाहन अनाव...