मोतिहारी, फरवरी 8 -- मोतिहारी । एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में सूखे नशा का धंधा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार की देर शाम मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड और आसपास की दुकानों में छापेमारी हुई। इस दौरान एक बंद दुकान से पुलिस ने आधा किलो गाजा जब्त किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बस स्टैंड स्थित एक बंद दुकान से आधा किलो गांजा और छोटी पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाले रैपर को बरामद किया गया है। मामले में पुलिस तस्कर की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...