गढ़वा, फरवरी 7 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर सब्जी दुकान, टेंपो और ठेला लगाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड प्रखंड का प्रमुख और सबसे व्यस्ततम स्थान है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और यात्री गुजरते हैं। वहां अव्यवस्थित स्थिति होने से अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें सजी रहती हैं। वहीं टेंपो चालकों द्वारा बीच सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारी बैठायी जाती है। उससे थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को सड़क पार करने में काफी दिक्कत होती है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें दुकान लगाने के लिए कोई वैकल्पिक स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.