गिरडीह, अगस्त 12 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बस स्टैंड परिसर में लोगों के द्वारा कचड़ा व गंदगी फैलाए जाने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। सोमवार को आसपास के ग्रामीण जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी के साथ बस स्टैंड पहुंचे व आक्रोश व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि वर्षों पूर्व यहां बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया था। उस समय यहां बसों का ठहराव भी होता था। बाद में सभी वाहन गावां बायपास सड़क पर लगे रहते हैं। जिससे यह स्थान पूरी तरह उपेक्षित हो गया है। परिसर में लोग कचड़ा व मृत पशुओं आदि को फेंक देते हैं। काफी संख्या में लोग आकर परिसर के अंदर खुले में शौच आदि भी करते हैं। जिससे आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो गया है। कचड़े के दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं। मामले को ले कई बार पदाधिकारियों को जानकारी दी गई है। लेकिन समाधान के दिशा में कोई पहल नहीं हो पायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.