शामली, जनवरी 2 -- बुटराडा बस स्टैंड पर मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के नंबर साझा किए। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.