पाकुड़, दिसम्बर 9 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड मुख्यालय का अति व्यस्ततम तथा प्रखंड मुख्यालय की हृदयस्थली के रुप में माने जाने वाले अंबेडकर चौक में बस स्टैंड की अबतक व्यवस्था नहीं होने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं दोपहिया वाहन चालकों तथा राहगीरों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बताते चलें कि अंबेडकर चौक पर बस स्टैंड नहीं होने तथा टोटो सहित अन्य छोटे वाहनों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अंबेडकर चौक पर जाम के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक से होकर जिला मुख्यालय पाकुड़, पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा, प्रमंडलीय मुख्यालय सह उप राजधानी दुमका, राजधानी रांची सहित पश्चिम बंगाल के मुरारोई, रामपुरहाट, जंगीपुर के लिए यात्री बसों का आवागमन रोजाना होता है। यही वजह है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.