भभुआ, जनवरी 8 -- सड़क और फुटपॉथ पर यात्री वाहन खड़ा किए जाने से जाम हो जा रहीं सड़कें बच्चों को स्कूल जाने, बाजार में खरीदारी करने व चालकों को हो रही परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में बस स्टैंड अब तक नहीं बनाए जाने से चालक यात्री वाहनों को सड़क और फुटपॉथ पर खड़ कर रहे हैं। ऐसे वाहनों में बस, जीप, मैजिक, ऑटो, सीएनजी ऑटो, ई रिक्शा शामिल हैं। इससे अक्सर रोड जाम हो जाता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां से भगवानपुर-मुंडेश्वरी, भगवानपुर-रामपुर, भगवानपुर-अधौरा, भगवानपुर-भभुआ, भगवानपुर-अधौरा आदि पथों के लिए वाहन रवाना होते हैं। सड़क पर यात्री वाहनों के खड़ा करने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर से छात्र-छात्राओं को स्कूल में पढ़ने जाने, नवरात्र और श्रावणी मेले के दौरान मुंडेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्...