पाकुड़, दिसम्बर 2 -- नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास रविवार रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों में चोरी का प्रयास किया। इस घटना से दुकानदारों में भय का माहौल है। चोरों ने दुकानों के ताले काटे और एक शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वही चोरी की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार की सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी के प्रयास की जानकारी मिली। जांच करने पर पाया गया कि अधिकतर सामान सुरक्षित था, लेकिन एक चाऊमीन की दुकान से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया। चोरों ने डिल्लू, अशरफ शेख, खालिद अंसारी और सोहेल गैस सर्विस की दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। सोहेल ने बताया कि रात में दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला।...